कटेल चौराहा के पास डबल डेकर बस और टेंपो में हुई जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की मौत, 11 गम्भीर रूप से घायल

पयागपुर। बहराइच गोंडा रोड पर कटेल चौराहा के पास डबल डेकर बस और टेंपो में हुई जोरदार भिड़ंत जिसमें टेंपो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया , इस भीषण एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायल हुए 10 लोगों को जिला अस्पताल बहराइच भर्ती कराया गया जहां पर स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और एक घायल का इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है द्य डबल डेकर बस न्च् 65 श्रज् 1757 जो दिल्ली से गोण्डा चलती है, सवारी उतारकर गोण्डा जा रही थी, थाना पयागपुर क्षेत्र के कटेल गांव में बस के आगे सीमेंट लोडेड ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी, बस चालक द्वारा तेज गति से उसे ओवरटेक करते समय, सामने से आ रहे 01 ऑटो न्च् 40 ज् 5965 जिसमें एक ही परिवार के स्त्री/पुरुष/बच्चे कुल 16 लोग सवार थे, जो लोग ग्राम हिरयीपुर थाना हुजूरपुर के रहने वाले थे ,टेम्पू के द्वारा हुजूरपुर से याकुब् अली पुत्र नन्हू नि वासी कोलुहवा थाना पयागपुर के यहां शादी मे जा रहे थे, को टक्कर मार दिया , जिसमें से 05 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 11 लोग घायल हो गये, जिसमें से 10 लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है तथा 01 व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच से चल रहा है। ड्राइवर व बस को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । बस का परीक्षण करने पर जानकारी मिली कि बस कॉन्ट्रैक्ट परमिट पर गोण्डा से दिल्ली चलती थी, जो 02 बजे कौड़िया ब्रिज से कुछ सवारी लेनी थी वहाँ जा रही थी, दुर्घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं थे। मरने वालों में 1-अमजद पुत्र शेर अली 45 वर्ष, 2- फहाद पुत्र मुनीब 5 वर्ष , 3- अजीम पुत्र समीम 12 वर्ष, 4 – मरियम पत्नी अल्ताफ 65 वर्ष, 5- मुन्नी पत्नी बाउर 45 वर्ष तथा घायल होने वाले 1- मोमिना पत्नी शेर अली,2- वाजिद पुत्र सरीफ, 3 – वाहिजाद पुत्री सरीफ,4 – निशा पुत्री अमजद, 5- कलीमुन निशा पत्नी जाबिर, 6 – तबसुन्न पुत्री मुमताज, 7 – सानिया पुत्री फारुख, 8 – सबा पुत्री आरित, 9 – नजमा पत्नी हनीफ, 10 – जैतून पत्नी सोकत निवासी गण हिरईपूर थाना हुजुरपुर बहराइच के रहने वाले हैं।




