गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

मोनू यादव नैपुर ने रुद्रा मठिया को अखाड़े में किया चित

कुशीनगर/बोदरवार। विकास खण्ड मोतीचक के असना गांव में परंपरागत शिवरात्रि मेला का आयोजन किया गया ।मेला में आयोजित कुश्ती में मोनू सिहोरवां ने रूद्रा मठिया को आकाश सिहोरवां विशाल मठिया को सत्यदेव मठिया ने गोलू सिहोरवां अनिरुद्ध मठिया ने शिवम बनकटा को अतुल मठिया ने मिण्टू कुसुम्ही को अंकित मठिया ने नील कमल सिहोरवा को लक्की नैपुर ने शिवम् बरसैना को अखाड़े में चित्त किया । सेराज असना व हरेराम महुई कुन्दन मठिया व अमरनाथ नन्दनी नगर फैजाबाद की कुश्ती बराबरी पर छूटी। अन्तरजनपदीय स्तर के कुश्ती में गोरखपुर फैजाबाद महराजगंज कुशीनगर जनपद के पहलवानों ने अखाड़ा में जोर आजमाईश किया । अखाड़े में गोरखपुर के पहलवानों का दबदबा रहा।खेल प्रशिक्त प्रशिक्षक रामानन्द तिवारी तथा मेला संयोजक गंगाप्रसाद चौबे ने अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया ।खेल प्रशिक्षक रामानन्द तिवारी ने कहा ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नही है । पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा सरकार गांव गांव मिनी स्टेडियम तथा अखाड़ा बनवाकर ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुअवसर उपलब्ध करा रही है ।पहलवान शैलेन्द्र कुमार ने अखाड़े में निर्णायक की भूमिका निभाई । इस दौरान ग्राम प्रधान सन्तोष साहनी,राजेन्द्र चौबे ,अरविन्द कुमार चौबे ,विद्या विश्वकर्मा, नरायन सिंह कैलाश सिंह नेबूलाल यादव गौरीशंकर दिवाकर बबलू सिंह शिवदत मल्ल रामप्रीत हबीब अली जीयुत यादव आदि क्षेत्रीय लोग तथा सैंकड़ों ग्रामीण अखाड़े के दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!