गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसडीएम व थानाध्यक्ष ने आगामी त्यौहार श्रीगणेश चतुर्थी व बारावफात के दृष्टीगत किया पीस कमेटी की बैठक

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में उप जिलाधिकारी डॉ0 राहुल सिंह की अध्यक्षता में व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में आगामी त्यौहार श्री गणेश चतुर्थी व बारावफात के दृष्टीगत दोनों सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं, आयोजक, सम्भ्रान्त व्यक्तियों तथा ग्राम प्रधान के साथ पीस कमेटी की मीटिंग किया गया। इस दौरान शासन तथा प्रशासन के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए शान्ति पूर्वक ढंग से त्यौहार मनाने की अपील की भी गयीं। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, नेता अल्ताफ हुसैन, बब्लू गौड़, मनोज कुमार, सतीश मित्तल, किशोरी लाल, अशरफ अंसारी, वकील खान, राजकुमार मोदनवाल, शिवरतन कन्नौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!