स्थापना दिवस पर घर-घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, दी योजनाओं की जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव/बस्ती चलो’ अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड संख्या 5, 10 व 11 में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन शासन द्वारा नामित सभासद त्रियुगी अग्रहरी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री सिद्धार्थ पाठक के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया। साथ ही पार्टी के निर्देशानुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से संपर्क कर उनका फीडबैक भी लिया गया। बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।कार्यक्रम में चेयरमैन सुनील अग्रहरी, भारत वर्मा, विजय काका, रमेश मौर्य, रामराज कनौजिया, ब्रजेश अग्रहरी, जिला मीडिया सह प्रभारी प्रभात तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




