गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

शिवम् आबकारी निरीक्षक पद पर चयनित लोगों में हर्ष

कुशीनगर/बोदरवार। स्थानीय ग्राम सभा घुरहूपुर निवासी रामकृपाल के पुत्र शिवम् पटेल का चयन एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में 13 मार्च को आबकारी निरीक्षक के पद पर हुआ है। इनके चयन से माता पिता सहित परिजनों व क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिवम् की प्रारम्भिक शिक्षा सेन्ट्रल एकेडमी गोरखपुर तथा स्नातक की शिक्षा सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय से हुई है। शिवम् बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। शिवम अपनी सफलता का श्रेय अपनी इकलौती बहन माता पिता तथा गुरुजनों की असीम कृपा को मानते हैं। इनकी सफलता पर माता मनोरमा देवी पिता रामकृपाल तथा परिवार के अन्य सदस्यों व मित्रों ने उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!