गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

फातिमा इंटर कॉलेज सेमरी में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

इटवा/सिद्धार्थनगर। फातिमा इंटर कॉलेज सेमरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ और मेधावी छात्रों को पुरस्कार दिया गया। इसी तरह एनसीसी के बच्चों को साल भर की उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रमों में समाज में फैली बुराइयों के लिए छात्रों ने नाटक प्रस्तुत किया गीत के माध्यम से जागृति फैलाई अपने भाषण के माध्यम से समाज को संदेश दिया,एनसीसी बच्चों ने परेड प्रस्तुत किया, एनसीसी गीत प्रस्तुत कर बच्चों ने देश की एकता और अखंडता के लिए एक संदेश दिया आदि बच्चों के विभिन्न प्रोग्राम को सुनकर उपस्थित लोग उत्प्रोत और मंत्रमुग्ध हो गए। अगली कड़ी में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले पांच पांच छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया इसी तरह अन्य सभी कक्षाओं के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके कक्ष अध्यापकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। एनसीसी छात्रों को विश्व विजय सिंह जी डॉक्टर नादिर सलाम जी और एनओ श्री जुबेर अहमद जी द्वारा मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। सम्मान पाकर मेघावी छात्रों और उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह जी पूरे प्रोग्राम में मौजूद रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा ग्रामीण अंचल में जिस तरह का यह शानदार विद्यालय चल रहा है जहां छात्र-छात्राओं ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है वास्तव में ये पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। डॉ नादिर सलाम ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि यह विद्यालय निरंतर अपने प्रयासों से मेघावी छात्रों को तैयार कर रहा है ग्रामीण अंचल में हम इन्हें किसी चीज की कमी नहीं होने देंगे इन हर संसाधन मुहैया कराएंगे।जिला अध्यक्ष कई सुहेल अहमद साहब ने कार्यक्रम की खूब सराहना की।संस्थापक अब्दुल सलाम खान एडवोकेट ने बच्चों का हौसला बढ़ाया विद्यालय के सभी स्टाफ की खूब सराहना किया और मेघावी छात्रों को पुरस्कृत किया।प्रोग्राम में उपस्थित ।छव् जुबेर अहमद,धर्मराज सिंह हेडमास्टर बसंतु कुमार मोहम्मद फारूक प्रधान,महताब आलम प्रधान, डॉक्टर जमाल अहमद, डॉक्टर नदीम अहमद नेत्र सर्जन, डॉ मुजम्मिल हुसैन, डॉक्टर नफीस अहमद,सहायक अध्यापक पंकज कुमार यादव, प्रवक्ता मुकेश सिंह, प्रवक्ता दुर्गेश त्रिपाठी, प्रवक्ता अशोक कुमार, प्रवक्ता सूरज सोनी और छात्र-छात्राओं के तमाम अभिभावक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!