उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अच्छू चौधरी चौधरी नें रोजा इफ्तार कराया

दैनिक बुद्ध का संदेश
संत कबीर नगर। मेहदावल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरवानिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अच्छू चौधरी द्वारा एक भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा खोला। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर माहौल देखने को मिला। इफ्तार से पहले सभी रोजेदारों ने देश हिंदुस्तान और पूरी दुनिया में अमन, शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। इफ्तार के दौरान सभी लोगों ने एक साथ बैठकर खजूर, फल और अन्य और उनकी टीम ने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। दिनेश यादव, डॉक्टर हुसैन अहमद,रफीक मौलाना, कादिर, साजिद, निसार अहमद, मेराज अहमद, शब्बीर,औरंगज़ेब रईस अहमद एक लाख यदि लोग मौजूद रहे।




