गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : संपत्ति बिबाद को लेकर बेटे बहू व पोते ने की बुर्जग की हत्या

कर्सर................गोला पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेजा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोला/गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डेहरीभार के धौसहर गांव में बुधवार की तड़के सुबह लगभग छह बजे समपत्ति बिबाद को लेकर बृद्ध बाप को छोटे लड़के उसकी बहु व उसके लड़के (नाती) ने लाठी डंडों से बुरी तरह पीट कर व गला दबाकर बिस्तर पर ही निर्मम हत्या कर दिया। घटना की सूचना ग्राम वासियों द्वारा गोला पुलिस को दी गयी। सूचना पाते ही एस ओ गोला अश्वनी कुमार तिवारी अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर सी ओ गोला जगतराम कन्नौजिया भी पहुचे। और जल्द घटना को अंजाम देने वालो को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। कुनवार गांव निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र कालू यादव उम्र 83 बर्ष बीते लगभग पैतीस बर्ष से आकर ग्राम सभा डेहरीभार के मौजा धौसहर में मकान बनाकर रहते थे।

और जमीन भी खेती की खरीद लिए थे। पैतृक गांव से कोई वास्ता नही रह गया था। इनके दो औलाद रामबहाल व लालमन थे। राम बहाल की मृत्यु हो चुकी है। दोनों लड़के अलग अलग रहते है। राम बहाल के मृत्यु के बाद राजेन्द्र अपनी बिधवा पुत्र बधू के साथ रहकर उसके परिवार की देखभाल करते थे ।लालमन के परिवार को यह बात गवारा लगती थी। राजेन्द्र ने बैंक से कुछ कर्ज ले लिया था। उसको अदा करने के लिए कोई ब्यवस्था न देख वह अपनी कुछ जमीन बेच कर बैंक को कर्ज अदा करना चाहते थे। यह बात लालमन को अच्छी नही लगी। और आज बुधवार की सुबह राजेन्द्र के पास पहुच कर उसके लड़के लालमन व लालमन की पत्नी विमला व बेटा संजय उर्फ मुन्ना ने बिस्तर पर ही लाठी डंडों से बुरी तरह पीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। मौके पर गोला पुलिस पहुची। शव को कब्जे में लेकर पी एम भेज दिया। मृतक राजेन्द्र की पुत्र बधू शिला देवी के लिखित तहरीर पर लालमन, विमला देवी व संजय के विरुद्ध धारा 302 व 34 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही शुरू कर दिया है। एस ओ गोला का कहना है कि लिखित तहरीर मिल गयी है तहरीर के अनुसार धारा 302 व 34 आई पी सी में मुकदमा नामजद दर्ज कर पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है। जल्द ही अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button