गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अलग-अलग जाति के नाम पर सरकारी नौकरी लेने का लगा गम्भीर आरोप

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र चिल्हियां अन्तर्गत ग्राम पंचायत कन्दवा बाजार से एक बड़ा और गम्भीर मामला सामने आया है। वहीं आरोप है कि एक ही पिता के दो पुत्रों ने अलग-अलग जाति के नाम पर सरकारी नौकरियां प्राप्त की हैं। आपको बता दें कि रेलवे विभाग में नौकरी करने वाले का नाम विशाल गौड़ पुत्र रामसुभग गौड़ है, जो धुरिया (अनुसूचित जाति) के नाम पर नौकरी कर रहा है, जबकि शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले का नाम पवन कुमार गौड़ पुत्र रामसुभग गौड़ है, जो पिछड़ी जाति (ओबीसी) के नाम पर नियुक्त बताया जा रहा है। मामले की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब दोनों युवक एक ही पिता की सन्तान हैं, तो अलग-अलग जाति प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी पाना कई गम्भीर सवाल खड़े करता है। यह मामला सीधे तौर पर आरक्षण व्यवस्था के दुरुपयोग और विभागीय लापरवाही की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि इस प्रकरण की जानकारी रेलवे बोर्ड और शिक्षा विभाग दोनों को तत्काल दी जायें। साथ ही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज करें। सभी शैक्षणिक व जाति प्रमाण पत्रों की जांच करें और पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजें। यदि जांच में आरोप सही पाये जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों विभागों में की गई नियुक्तियों को निरस्त किया जायें। अब देखना यह है कि सम्बन्धित विभाग इस गम्भीर आरोप को कितनी गम्भीरता से लेते हैं और कब तक जांच शुरू होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!