गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

भनवापुर/सिद्धार्थनगर : बृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत फलदार एवं वानिकी पौधों का किया गया रोपण

दैनिक बुद्ध का संदेश
भनवापुर/सिद्धार्थनगर। केंद्र के खरैला प्रक्षेत्र पर विभिन्न के फलदार एवं वानिकी पौधों का रोपण किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश ने बढ़ते तापमान को नियंत्रित रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर बल दिया। केंद्र के पौध सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि किसान अपने खेतों के मेंड़ पर पेड़ लगाने का संदेश दिया। केंद्र के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर शेष नारायण सिंह ने किसानों को वृक्षारोपण से होने वाले फायदे बताएं। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि किसानों को छायादार पौधे जैसे पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, कदंब, पलास तथा फलदार वृक्षों में आम, लीची, आंवला, जामुन, अमरूद आदि को लगाने से वायुमंडल में बढ़े कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर पर्यावरण संरक्षण में सहायक होते है। केंद्र के बीज वैज्ञानिक डॉक्टर सर्वजीत ने जैव विविधता संरक्षण हेतु विभिन्न प्रजातियों के पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केंद्र के डॉ मार्कंडेय सिंह, दीप नारायण सिंह, विजय यादव के अलावा किसानों ने भी प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button