गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसएसबी सीमा चौकी खुनुवां के नाका दल ने 07 बोरी यूरिया और 02 साइकिल को किया जब्त

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी खुनुवां के नाका दल ने सीमा स्तम्भ संख्या 556/1 के समीप भारत से नेपाल लेकर जा रहे 07 बोरी यूरिया और 02 साइकिल को जब्त किया। सूचना प्राप्त हुआ कि सीमा स्तम्भ संख्या 556/1 के समीप से उर्वरक की तस्करी होने वाली है। सूचना प्राप्त होते ही सीमा चौकी खुनुवां से नाका दल सीमा स्तम्भ संख्या 556/1 के लिए रवाना हुए और कुछ समय पश्चात देखा कि कुछ व्यक्ति साइकिल पर सामान लिए भारत से नेपाल की तरफ जा रहे है प् सन्देह के आधार पर नाका दल द्वारा जैसे ही उन व्यक्तियों को रुकने के लिए कहा गया तो वह साइकिल सहित सामान गिराकर नेपाल सीमा में भाग गये। नाका दल द्वारा सामान को चेक किया गया तो 07 बोरी यूरिया खाद और 02 साइकिल बरामद हुआ। नाका दल द्वारा बरामद कुल 07 बोरी यूरिया को जब्त कर साइकिल सहित अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस चौकी खुनुवां को सुपुर्द कर दिया गया। भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए प्रचालन गतिविधियों द्वारा 43वीं वाहिनी एसएसबी निरन्तर प्रयासरत है, जिसके फलस्वरूप एसएसबी द्वारा लगातार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवा, अवैध मुद्रा व वन्य जीव और उत्पाद को जब्त किया जा रहा है तथा उसमे सम्बन्धित लिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!