मदरसा में बच्चो का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

उसका बाजार। कस्बा के परती बाजार में स्थित मदरसा जामिया अरबिया अहले सुन्नत अनवारूल उलूम में नेशनल आई केयर एण्ड ऑप्टिकल्स सेंटर उसका बाजार द्वारा निशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस नेत्र जांच कैंप में 130 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया और आंख की सुरक्षा संबंधी परामर्श भी दिया गया।निःशुल्क नेत्र जांच कैंप का उद्घाटन मदरसा के अध्यक्ष मु० शकील अहमद ने फीता काट कर किया है। इस निशुल्क नेत्र जांच कैंप में भैरहवा नेपाल के पूर्व नेत्र रोग विशेषज्ञ डा कलीम, डा बृजेश, ऑप्टोमेट्रिस्ट नवीन कुमार की टीम ने बच्चो के नेत्र का जापानी मशीनों द्वारा परीक्षण करके इलाज के लिए सलाह दी है। डॉ कलीम ने बताया कि इस निशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन समाज सेवा के उद्देश्य से किया गया है। यह निःशुल्क कैंप क्षेत्र के विभिन्न ग्रामपंचायतों एवम विद्यालयों में क्रमवार चल रहा है जिससे लोगों को नेत्र के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिल सके। उस मौके पर नेशनल ग्रुप आफ बिजनेस के चेयरमैन मजीबुल्ला उर्फ मुजीब, निजामुद्दीन (प्रबंधक) शान मोहम्मद (प्रधानाध्यापक),जिया फैजी, इलाहीबख्श, सलमा खातून, कुतुबुद्दीन, बुशरा खातून,हिना खातून, अजय कुमार, फिरोज, मुजफ्फरुल इस्लाम, हबीब आदि उपस्थित रहे।




