गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशलखीमपुर

सीडीओ ने किया परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण,देखी खेल मैदान की प्रगति

लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने शनिवार को परिषदीय विद्यालय बबौना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खेल मिशन मैदान के तहत निर्मित खेल मैदान का अवलोकन करते हुए उसे और बेहतर किए जाने जिसमें बैडमिंडन कोर्ट बनाए जाने के एवं अन्य कामों को तत्काल पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने विद्यालय की आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण करते हुए पठन-पाठन में गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए। सीडीओ ने बच्चों के शैक्षिक स्तर की गुणवता की परख करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चों के भाषिक (अंग्रेज़ी-हिंदी) दक्षता को और इंप्रूव किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!