पुलिस टीम गांव गांव जाकर महिलाओं और बालिकाओं को कर रही जागरुक

सिद्धार्थनगर। पुलिस टीम गांव गांव जाकर महिलाओं और बालिकाओं को कर रही जागरुक आप को बता दे की विभिन्न धाराओं के बारे में दिया गया जानकारी मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिला मिशन केंद्र थाना ख़ेसरहा की टीम द्वारा ’नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो व शक्ती दीदी अभियान के तहत बालिकाओं व महिलाओं को किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 16/10/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी महोदय बांसी सुजीत राय तथा थानाध्यक्ष’ अनूप कुमार मिश्र थाना खेसरहा के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम बसखोरिया में चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम व साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपस्थित महिलाओ एवं बच्चियों को महिला सशक्तिकरण संबंधी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0’ कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न हेल्पलाइन नंबर, कानूनों की जानकारी देते हुए तथा कुर्थिया तिराहा पर एंटी रोमियो की गई तथा चेकिंग के तहत 02 शोहदों का माफीनामा भर चेतावनी दी गई तथा वहां उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किये गये कल्याणकारी योजनाओं व विधियों के तहत जागरुक किया गय विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108, एंबुलेंस सेवा, 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन, 102, स्वास्थ्य सेवा , के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया। महिला मिशन थाना खेसरहा टीम उ0नि0 चन्द्रिका प्रसाद मौर्य, हे0का0 सत्येन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी अरुण कुमार पाण्डेय, महिला आरक्षी संगीता देवी, महिला आरक्षी ज्यौति तिवारी



