गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत ठोठरी में खुली बैठक के दौरान दो पक्षों में जमकर हुआ मारपीट

लोटन/सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के हरिवंशपुर चौकी अन्तर्गत ग्राम पंचायत ठोठरी के पंचायत भवन में परिवार रजिस्टर भाग एक से नाम निकालने को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को हुए खुली बैठक में दो पक्षों में जमकर हुए मारपीट में चार लोग घायल हो गये। विवाद होने के बाद एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा, सचिव आशीष कुमार ने बैठक रद्द कर दिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को पकड़ कर कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एस एस बी द्वारा चौकी बनाने के 486 एअर जमीन एक्वायर कर लिया गया। जिसमें लगभग दो करोड़ बीस लाख मिला रुपया मुआवजा मिला। मुआवजा का रुपया कमर जावेद और अब्दुल असर द्वारा अकेले हड़प लिया गया। जबकि उक्त रुपए में इन लोगों का हिस्सा 1/3 हैं। जिसमें आपस में पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। एक पक्ष चाह रहा था कि पैसा हिस्सा न देना पड़े इस लिए दूसरे पक्ष के अब्दुल सई पुत्र किताबुल्लाह , अब्दुल कलाम, अब्दुल वहद, अब्दुल अजीज और रफीक अहमद पुत्र गण अब्दुल कुददुश का नाम परिवार रजिस्टर भाग एक से नाम कटाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!