गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारतभारी मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। पावन पर्व महाशिवरात्रि के सुअवसर पर जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भारतभारी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर का भ्रमण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर प्रशासन और वहां तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कतारबद्ध तरीके से दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।मौके पर मौजूद रहे अधिकारीभ्रमण के दौरान प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी से भी संवाद कर स्थिति की जानकारी ली।
श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। – जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!