गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बेकाबू ट्रेलर ने 6 बर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर मौत, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा

बांसी/सिद्धार्थनगर। कोतवाली क्षेत्र बांसी में बांसी-इटवा मार्ग पर रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। सहजी सुभाषनगर मोहल्ले के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खेल रहे एक छह वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। मासूम आदित्य छह वर्षीय पुत्र हरिराम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बच्चे की मौत से भड़के स्थानीय लोगों ने तत्काल ट्रेलर को रोक लिया और उसके चालक की जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ से चालक को छुड़ाया और उसे हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बांसी ने बताया कि ट्रेलर और उसके चालक दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!