गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरदार पटेल की जयंती पर 31 से भाजपा चलाएगी अभियान

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के अध्यक्षता में जिला कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला को मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने संबोधित किया। जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने कहा कि जब देश आज़ाद हो रहा था, तब अंग्रेजों ने भारत को कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची थी। उनकी कोशिश थी कि भारत कभी एक न हो सके। लेकिन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अद्भुत दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से 563 रियासतों को भारत गणराज्य में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जो भारत एकजुट दिखता है, वह सरदार पटेल की देन है। इसलिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और केंद्र व राज्य की सरकारें सरदार पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए कार्यरत हैं। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया कि 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन पूरे जनपद में होगा। इसके बाद 1 नवंबर से 26 नवंबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में 8 से 10 किलोमीटर लंबी ‘एकता पदयात्रा’ निकाली जाएगी। इसमें आर्मी के रिटायर्ड जवान, अन्नदाता, श्रमिक, भाजपा के अनुशांगिक संगठन, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड सभी को जोड़ा जाएगा। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष गूंजेंगे। हर दो किलोमीटर पर पड़ाव होगा, जहां समाज से संवाद कायम करते हुए एकता का संदेश दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ औपचारिकता नहीं होना चाहिए, बल्कि हर कार्यकर्ता को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। बूथ स्तर से लेकर जिला पदाधिकारी तक सभी को सक्रिय रहेंगे। कन्हैया पासवान ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा, जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। इस दिन प्रत्येक जिले से पांच युवाओं को दिल्ली भेजा जाएगा, जहां से वे गुजरात में होने वाली पदयात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी, ताकि युवा देशभर में सरदार पटेल और बाबा साहब दोनों के योगदान से प्रेरणा ले सकें। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र सिंह ने कहा कि 1946-47 में जो अंग्रेज भारत की अखंडता को तोड़ना चाहते थे, आज वही भारत ब्रिटेन को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, यह हर भारतीय का संकल्प होना चाहिए। उक्त अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष गण बृजबिहारी मिश्र,राम कुमार कुंवर,अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक कुंवर विक्रम सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साधना चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,जिला महामंत्री विपिन सिंह,विजयकांत चतुर्वेदी,शिवनाथ चौधरी,विनीत कमलापुरी,अजय उपाध्याय,फतेबहादुर,अजय गुप्ता,विकास जायसवाल,रवि अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!