उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पूर्व प्रधान चरिगवा पर लगाया घोटाले का आरोप, जांच की मांग

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत चरिगवा में पूर्व ग्राम प्रधान के ऊपर गांव निवासी कमलेश यादव ने करीब 2 लाख रुपये के घोटाले का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री, डीएम व मुख्य विकास अधिकारी से पोर्टल पर लिखित पत्र भेजकर शिकायत की है। शिकायतकर्ता कमलेश यादव ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत चरिगहवा में वर्ष 2019/20 व 2020/21 में गांव निवासी गंगाराम, शिव प्रसाद व केदार के नाम आये गौशाला काऊशेड में मैटेरियल व लेबर का करीब दो लाख रुपया पूर्व प्रधान ने ब्लॉक के अधिकारियों से मिलकर निकाल लिया। शिकायतकर्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जनपद के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के पोर्टल पर शिकायत पत्र देकर तकनीकी टीम से इसकी जांच कराये जाने की मांग की है।




