बलरामपुर चीनी मिल के नए यूनियन अध्यक्ष सूरज सिंह बनाए गये

बलरामपुर। चीनी मिल कर्मचारी संगठन ने कर्मचारी हितों को लेकर एक बार फिर चर्चा में है बताते चलें कि विगत कई महीनो से मिल के कर्मचारी संगठन और उसके नेता कर्मचारी संगठनों के अगुआ नेताओं के खिलाफ वर्तमान मिल प्रशासन ने एक तरफा कार्यवाही करते हुए उनके उत्पीड़न पर उतर आई और अंततः कर्मचारी संगठनों को दबाव बनाकर चुप कर दिया स्थित तो यहां तक बन गई कि मिल के कर्मचारी नेताओं का मिल के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों नेताओं ने एक बार फिर अपने साथियों को लेकर एक नए संगठन बलरामपुर शुगर वकर्स यूनियन बलरामपुर की घोषणा कर गोंडा के सूरज सिंह को नए संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है बलरामपुर चीनी मिल कर्मचारी नेताओं को एक बार फिर से अपने कर्मचारियों साथियों का विश्वास जीतने की जरूरत है कर्मचारी हितों के लिए अगर संगठन अच्छी तरह काम करते हैं तो मिल प्रशासन ज्यादा दिन तक कर्मचारी संगठनों को नजर अंदाज नहीं कर पाएगा और वैसे भी मिल प्रशासन और कर्मचारी संगठन एक गाड़ी के दो पहिए हैं जो जिसमें दोनों एक दूसरे के बिना नहीं चल सकते।




