सीडीपीओ डुमरियागंज का स्थानान्तरण बलरामपुर, आदेश के बाद भी नहीं मिली रिलीफ

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। शासन द्वारा सीडीपीओ डुमरियागंज का स्थानान्तरण बलरामपुर हो गया था, लेकिन आदेश के बाद भी रिलिफ नहीं मिली। आपको बता दें कि डुमरियागंज में कार्यरत बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) का स्थानान्तरण शासन द्वारा 15 जून को जनपद बलरामपुर के लिए कर दिया गया था। बावजूद इसके अब तक उन्हें रिलीव नहीं किया गया है, जिससे विभागीय कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। शासन के स्पष्ट निर्देश के बाद भी रिलीव न किये जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सम्बन्धित अधिकारी रिलीविंग की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं या फिर स्थानीय स्तर पर टालमटोल हो रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस दिशा में कब सख्त कदम उठाता है और शासनादेश का पालन सुनिश्चित कराता है। मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो फोन रिसीव नहीं हुआ।




