सीओ ने शिव बाबा मंदिर व बानगंगा छठ घाट का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के खुनुवां बाईपास रोड स्थित शिव बाबा मंदिर पोखरा व बानगंगा के छठ घाट का क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने नगर पंचायत प्रशासन को साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था में कोई कमी न रखने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ नियन्त्रण प्रबन्धन की रणनीति समय पर पूरी करने को कहा। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को निर्देश दिया गया कि घाट मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को सुबह-शाम किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा जवानों की टीम को लगातार गश्त कर निगरानी रखने का आदेश दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने यह भी कहा कि क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जायें। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, कमलेश गुप्ता, बबलू गौड़, राजेश तिवारी, शिवरतन, और रामू यादव, जावेद खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




