गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चोरों ने दुकान से नकदी समेत मोबाइल लेकर हुए रफूचक्कर

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ के बानगंगा चौराहे पर बीती रात चोरों ने मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान के ऊपर लगे पतरा हटाकर दुकान के अन्दर घुसकर इनवर्टर बैटरी 12 मोबाइल सहित 30 हजार नकदी उठा ले गये। क्षेत्र के गुलरी निवासी जितेन्द्र यादव बानगंगा चौराहे पर मोबाइल का दुकान चलते है। इनके अनुसार रोज की तरह मंगलवार को दुकान बन्द कर घर चले गये थे। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा देखा कि दुकान के ऊपर लगे पतरा हटाया गया है। दुकान का ताला खोलकर अन्दर गये तो देखा कि दुकान के सारे सामान बिखरे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!