गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

सरयू नहर खण्ड-4,गोण्डा में वृक्ष-पेड़ बोली नीलामी पर लग रहा अनियमितता का आरोप,डीएम से शिकायत

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में सरयू नहर खण्ड- 4, गोण्डा में वृक्ष-पेड़ बोली नीलामी पर लग रहा अनियमितता का आरोप कुछ लोगो द्वारा निलामी के सम्बन्ध में दिया डीएम को शिकायती पत्र।शिकायत पत्र के अनुसार दिनांक 03.02.2026 को बोली नीलामी का समय निश्चित हुआ था।जिसमें भाग लेने के लिए दूर दूर से ठेकेदार आए थे, जिनको इसमें दबंगई से भाग नहीं लेने देने का आरोप है।कुछ ठेकेदार और अधिकारियों के मिली भगत से नीलामी की गई है,उपरोक्त नीलामी में क्रमांक 3 पर सागौन का पेड़ों संख्या 09 न्यूनतम मूल्यांकित धनराशि 69288-00 किया गया था और उपरोक्त पेड़ो के लिए प्रार्थी गण के द्वारा एक लाख रूपया एकत्र करके कार्यालय अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड 4,गोण्डा पर समय से यानि नीलामी शुरू होने के दो घण्टे पूर्व पहुंच गये थे, लेकिन उपरोक्त नीलामी में दबंगई करके प्रार्थी गण को भाग नहीं लेने दिया गया और न ही प्रार्थीगण का धरोहर राशि जमा किया गया और उपरोक्त पेड सागौन को मिलीभगत के कारण मात्र 72 हजार में नीलामी किया गया है।इसमें नीलामी हम लोग और बोलना चाहते थे,लेकिन जबरन किसी को बोलने नहीं दिया गया।नीलामी की शर्तों का उल्लघंन करके नीलामी करायी गयी है जो कत्तई सही नही है,सरकारी धन का नुकसान किया गया है।नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों के द्वारा आपस में गिरोह बनाकर नीलामी करवाई गई है, विभागीय अधिकारियो के द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया जिसके कारण उपरोक्त नीलामी दूषित है और निरस्त किये जाने योग्य है। इस सम्बन्ध ओमकार सिंह, नरेंद्र तिवारी, हरीश वर्मा आदि ने इस निलामी को पारदर्शिता से न होने पर जांच और निलामी निरस्त कर पुनः नियमानुसार करायें जाने की मांग की है।इस सम्बन्ध में खबर लिखे जाने तक सम्बन्धित अधिकारी का पक्ष किन्हीं कारणवश नहीं मिल सका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!