गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएम की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

समस्त अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों/संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण - डीएम

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को बुलाकर तत्काल अथवा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, यदि कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायतकर्ता/फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान अथवा टालमटोल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जबाबदेही सुनिश्चित करते हुए सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान तहसील के एक कानूनगो व लेखपाल को कार्यों में लापरवाही एवं हीलाहवाली पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया। खलीलाबाद तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 45 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी जमीन/राजस्व से सम्बंधित मामलों में राजस्व अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण वर्मा, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, नायब तहसीदार प्रियंका तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल सहित फरियादी आदि उपस्थित रहे।इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा की गयी। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए। तहसील मेंहदावल में कुल 62 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से 06 प्रार्थना पत्रों का अपर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से तत्काल निस्तारण करवाकर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा की गयी। उन्होंने किसी भी विवाद की स्थिति में थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था बरकरार रखने आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये। इस अवसर उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा सहित तहसील सम्बंधित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थित में सम्पन्न हुई। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये। तहसील धनघटा में कुल 57 प्रार्थना पत्र आये जिसमें 01 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों को उप जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!