गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

आओ बलिदानियो से सीखें पर आधारित विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

बहराइच। 1857के महान क्रांतिकारी मंगल पाण्डेय बलिदान दिवस पर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नेता दीपेंद्र सिंह वेलदार के प्रतिष्ठान पर आओ बलिदानियो से सीखें पर आधारित विचार गोष्ठी जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस जनों से ने शहीद मंगल पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि करके सामूहिक शैल्यूट दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि शहीद मंगल पाण्डेय सिर्फ अतीत ही नही बल्कि भविष्य भी है। राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह ने कहा मंगल पाण्डेय 1857 के स्वतंत्रता संग्राम प्रथय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनके विद्रोही तेवरों से अंग्रेजी हुकूमत की नींद हराम कर दी थी। संचालन दीपेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र चौधरी आशू सिंह हमजा शफीक, गिरिजेश यादव अवधराज पासवान अमर सिंह वर्मा एहसान वारिस राजू मुस्तफा जगतराम सोनकर सतीश सिंह उमेश तिवारी सहित कई लोगों ने गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए शहीद मंगल पाण्डेय को नमन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!