गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मिशन शक्ति’ ने जगाई नई चेतना, धनुही में बेटियाँ अब बेखौफ़

विशेश्वरगंज/बहराइच। थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के वीर इंटर कॉलेज, धनुही में गुरुवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अगुवाई थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने किया। जोश से भरे संबोधन में उन्होंने कहाकृ “अब हर बेटी बेखौफ़ है, पुलिस उनकी ताकत है।”उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो स्क्वाड की भूमिका, और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181) की विस्तृत जानकारी भी दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। हर बेटी को अपने अधिकारों की जानकारी रखनी चाहिए और किसी भी स्थिति में भयभीत नहीं होना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक नरसिंह, उप निरीक्षक तनवीर अहमद, चौकी प्रभारी यतींद्र सिंह, उप निरीक्षक रूबाब अली, महिला आरक्षी सीमा अग्रहरि, आरक्षी योगेंद्र पाल, जितेंद्र प्रजापति, मनोज यादव, विशाल वर्मा और प्रवेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा, सोशल मीडिया और कानून से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने आत्मीयता से उत्तर दिया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस टीम का सम्मान किया और कहा कि थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय जैसे अधिकारी ‘मिशन शक्ति’ की सच्ची मिसाल हैं, जो बेटियों में आत्मविश्वास और सुरक्षा की नई चेतना जगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!