उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पुलिस ने जबरन एक व्यक्ति को दुकान से बाहर लाने का वीडियो वायरल

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। मेडिकल की दुकान पर दो पुलिस कर्मी घुसकर एक व्यक्ति को पकड़कर जबरन ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। मेडिकल की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस कर्मी का हकीकत सामने आ गया । मेडिकल दुकान के संचालक अनिल गुप्ता ने पुलिस कर्मी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।अनिल गुप्ता ने पुलिस पर घर पर जाकर बेटी और पत्नी को गाली गुप्ता देने का भी आरोप लगाया है । वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है । इन संदर्भ में जब थाना अध्यक्ष रवींद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया किन्तु फोन नही उठा।



