इटवा-बांसी मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास फैली गन्दगी, कचरे का अम्बार बना मुसीबत, ग्रामीण परेशान

खुनियांव/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र खुनियांव के टिकुईया चौराहे के समीप इटवा-बांसी मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प के बगल में कचरे का अम्बार लगा हुआ है। यह कचरा ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। जगह-जगह फैले कचरे से उठती दुर्गन्ध से राहगीर और आस-पास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कचरा कई दिनों से हटाया नहीं गया है। इससे न केवल गन्दगी फैल रही है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन चुका है। ग्रामीणों को चिन्ता है कि इस कचरे के कारण बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियां फैल सकती हैं। ग्रामीण नरेन्द्र, कन्हैया, रिन्कू और मंजूर आलम ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई करायी जायें। उन्होंने कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने की भी मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से पंचायत और तहसील दिवस पर इस समस्या को लेकर शिकायत दर्ज करेंगे। वे चाहते हैं कि प्रशासन इस समस्या का समाधान करे ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सकें।




