गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

भारत- नेपाल मैत्री संघ ने शुभकामना कार्यक्रम कर सीमा एवं व्यापारिक मुद्दों पर की चर्चा

महाराजगंज। भारत नेपाल सीमा पर स्थित बेलहिया शाखा द्वारा भारत- नेपाल मैत्री संघ के तत्वाधान में एक शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया और भारत नेपाल के सीमा एवं व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में नेपाल और भारत देश के मैत्री संघ के सदस्य एवं व्यापारी नेता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारी ने एक दूसरे को आने वाले पर्व दीपावली और छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारत- नेपाल सीमा पर उत्पन्न हो रही विभिन्न तरह की समस्याओं और व्यापारिक चुनौतियों पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आने वाली परेशानियों को दूर करने और दोनों देशों के बीच जो मैत्रीपूर्ण संबंध है उसको और भी मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर नेपाल- भारत मैत्री संघ रूपंदेही के जिलाध्यक्ष श्रीचंद्र गुप्त, बेलहिया शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू, गंगाराम पराजुली, राजू गुप्ता, पशुपति वर्मा, सुनील यादव, दिलीप हरिजन, मनोज मद्धेशिया, आमिर खान, रमेश कांदू, अनिल ज्ञवाली, रामानंद रौनियार, विनोद गुप्ता, राजेश, राजकुमार नायक, राजू पटवा सहित बड़ी संख्या में दोनों देशों के व्यापारी और भारत- नेपाल मैत्री संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!