उत्तर प्रदेशबहराइच
सुजौली के टपरा बाजार में विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान
ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत सब स्टेशन कैलाशपुरी के कर्मचारियों के द्वारा ग्राम पंचायत सुजौली के टपरा बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया | इस दौरान बकाया बिजली बिल हेतु उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया और उनको जल्द से जल्द विद्युत बिल जमा करने को कहा गया | कई लोगों ने तत्काल विद्युत बिल जमा भी किया ; इसके साथ-साथ विद्युत कर्मचारियों ने क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का निराकरण भी किया | इस मौक़े पर सब स्टेशन कैलाशपुरी के विद्युत कर्मचारी जितेंद्र कुमार, अजय साहनी, मुकेश मौर्य ,भूपेंद्र सिंह, कृपा शंकर पाठक के साथ कई विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे |





