गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात कारणों से महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

विशेश्वरगंज बहराइच | बीते दिनों सोमवार की देर शाम विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सुल्ताना माफी गाँव में एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ पर एक महिला ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। महिला ने छल्ले में रस्सी के सहारे अज्ञात कारणों से यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी अनुसार मृतक महिला की पहचान मुंशीलाल की पत्नी प्रिया के रूप में हुई, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने मौके पर पहुँचकर कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके। फिलहाल, घटना से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह घटना समाज में मानसिक स्वास्थ्य और घरेलू समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता को भी उजागर करती है, जो अक्सर अनदेखी रह जाती हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी मानसिक तनाव हो, तो वे तुरंत सहायता लें।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!