उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अवैध मिट्टी खनन में उपजिलाधिकारी ने की कार्रवाई, ट्राली जब्त

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़़ विवेकानन्द मिश्रा ने अवैध मिट्टी खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया है। यह कार्रवाई टीसम गांव के पास की गई, जहां कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि ट्रैक्टर-ट्राली वाले अवैध खनन कर ऊंचे दामों पर मिट्टी बेच रहे हैं। शनिवार की सुबह जब एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो दो ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी ले जाते हुए पाये गयें। चालक से जब मिट्टी खनन से संबंधित कागजात मांगे गये, तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा ने ट्रैक्टर चालक हारून, निवासी धनौरा बुजुर्ग और इम्तियाज, निवासी भागलपुर को गिरफ्तार कर ढेबरुआ पुलिस के हवाले कर दिया। यह कार्रवाई अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है।



