गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

इटवा थाना क्षेत्र की कुछ चोरियों का अभी तक नहीं हुआ खुलासा हवा में लाठी मार रही पुलिस

इटवा/सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र में गत अगस्त और सितम्बर माह में हुई कुछ चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पीडित कह रहे हैं कि इटवा पुलिस सिर्फ हवा में लाठी मार रही है। गत 02 अगस्त 2025 की रात आनंदनगर चौराहे पर प्लांट पर खडी मिक्सिंग मशीन में लगे मोटर की चोरी हो गयी थी। घटना की लिखित सूचना ग्राम पुरैना निवासी पीडित आरिफ मकसूद ने इटवा थाने पर 03 अगस्त 2025 को देकर कार्रवाई की मांग किया था। रविवार 03 अगस्त 2025 की दोपहर ग्राम मुडिला सोनबरसा निवासी जाफर एटीएम से पैसा निकालने आए। वहां एटीएम पर दो शातिर ठगों ने नजर भटका कर एटीएम बदल कर 25 हजार रूपया तीन बार में निकाल लिया। पीडित ने तुरंत एटीएम ब्लाक कराया और स्थानीय थाने पर तहरीर देकर शातिर ठगों पर कार्यवाही की मांग किया था। 11 सितम्बर 2025 की रात डेढ़ बजे के लगभग ग्राम भावपुर मीरा निवासी नसरूल्लाह पुत्र बैतुल्लाह के घर आज्ञात चोर ताला तोड कर घर में रखा एक लाख नकदी व पांच तोला सोने का जेवर चुरा ले गए थे। पीडित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!