सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती शिविर द्वारा चयन प्रक्रिया

सिद्धार्थनगर। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आपको बताते चले कि एसआईएस एक सुरक्षा एजेंसी है जो भारत सरकार की पांचवी सबसे बड़ी रोजगार उपलब्ध कराने व 31वीं सबसे बड़ी सुविधा अपने कर्मचारियों को देने वाली कम्पनी बन चुकी है। अतः ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउन्सिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैम्प जिला सिद्धार्थनगर के समस्त विकास खण्ड में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के चयन प्रक्रिया हेतु दिनांक 13/2/2025 को इटवा व खुनियांव, 14/2/2025 तथा 17//02/25, बढ़नी व शोहरतगढ़ 18/2/2025 तथा 20/02/25, खेसरहा व मिठवल 21/2/2025 तथा 22/02/25, बांसी व जोगिया 24/2/2025 तथा 25/02/25, उसका बाजार व नौगढ़ 26/2/2025 तथा 27/02/25, बर्डपुर व लोटन बाजार में निर्धारित की गयी है। इन सभी विकास खण्डों में समय प्रातः 10रू00 से 3रू 00 बजे तक भर्ती कैम्प का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जा रहा है। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने हेतु, इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा गार्ड हेतु/10 पास मार्कशीट होना चाहिए/पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, लम्बाई 167.5 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 40 वर्ष, लम्बाई 170 सेंटीमीटर, शुरूआती वेतनमान 15000 से 22700 तक के साथ-साथ और पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल, बीमा, सालाना वेतन वृद्धि तथा दो बच्चों की पढ़ाई की सुविधा तक रहेगा दो आवेदन कर सकते हैं। जो दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो तथा 350रू ऑनलाइन जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।




