गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

उसका : उद्योग व्यापार मंडल ने महिला शौचालय की उठाई मांग

सीडीओ से मिलकर उद्योग व्यापार मंडल ने महिला शौचालय बनवाने की उठाई मांग

दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को सीडीओ जयेंद्र कुमार से मिलकर महिला शौचालय बनवाने की मांग उठाई है।

नगर पंचायत उसका बाजार में महिला शौचालय बनने को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ब्लॉक अध्यक्ष ने सीडीओ से मिलकर महिला शौचालय बनवाने की मांग उठाई हैं। ब्लॉक अध्यक्ष धनेश वर्मा ने लिखित पत्र में लिखा कि नगर पंचायत हुए 10 वर्ष पूर्ण हो गए है लेकिन एक भी महिला शौचालय नहीं बना है। महिला शौचालय नहीं बनने से महिलाए समस्या का सामना करती है लेकिन आज तक किसी ने भी सुलभ महिला शौचालय बनवाने के लिए विचार नहीं रखा है और कहे कि उसका बाजार बहुत ही पुराना बाजार है। उद्योग व्यापार मंडल ने सीडीओ से मिलकर महिला सुलभ शौचालय बनवाने की अपील की है।उद्योग व्यापार मंडल ब्लॉक महामंत्री अभिषेक त्रिपाठी, विनोद वर्मा ,प्रेम प्रकाश वर्मा,अमरीश चंद्र वर्मा ,बलराम जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल,राहुल दिवेदी , मनीष अग्रहरी,पंकज अग्रहरी आदि लोग रहे मौजूद।

Related Articles

Back to top button