गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के तहसील अध्यक्ष ने 8 सूत्रीय मांग को लेकर उप जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार पयागपुर को सौंपा ज्ञापन

पयागपुर/ बहराइच। बहराइच जिले के पयागपुर तहसील परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन की मासिक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें आठ बिंदुओं पर उप जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार पयागपुर को ज्ञापन सौंपा गया। तहसीलदार पयागपुर के आश्वासन पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन का धरना प्रदर्शन एवं बैठक समाप्त हुई। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन पयागपुर ने तहसील पयागपुर में बैठक आयोजित कर 8 सूत्रीय मांग पत्र बिंदुवार मांगा गया जिसमें तहसील परिक्षेत्र में सरकारी धन क्रय केंद्र ना होने से किसान अवने पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं। नवीन गल्ला मंडी पयागपुर में पंजीकृत गल्ला व्यापारी मंडी में खरीदारी ना करके अपने-अपने घरों गली चौराहों में किसानों का धान मनमानी रेट पर खरीद रहे हैं। तहसील परिक्षेत्र में सहकारी समिति में डीएपी उपलब्ध न होने के कारण किसान बाजार में प्राइवेट दुकानदारों के यहां खाद खरीदने को मजबूर हैं। ग्राम झाला तरहर में गाटा संख्या 457/ 0.012 हेक्टेयर की भूमि पर गांव के दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। ग्राम पंचायत सोहरियावां में चरागाह व चकमार्ग पर गांव के दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर कर लिया गया है जिसको जनहित में खाली कराना अति आवश्यक है। तहसील पयागपुर परिक्षेत्र के किसानों का धारा 24 के अंतर्गत लंबित पत्रावलियों का अभियान चलाकर निस्तारण करने का कार्य किया जाए। नगर पंचायत पयागपुर के वार्ड नंबर 6 वार्ड में इंटरलॉकिंग व नाले का निर्माण नगर पंचायत द्वारा करवाया जा रहा है जिसमें पीले ईंट का प्रयोग एवं घटिया मसाला का प्रयोग किया जा रहा है। ग्राम सभा सोहरियावां मजरा ग्राम मैनिहवा में नान बच्चा पुत्र शिवप्रसाद के लगाए हुए युकलेफ्टस के 14 पेड़ लगभग 30 वर्ष हो गए , विपक्षी गणों द्वारा धारा 24 दायर करके के प्रार्थी को पेड़ नहीं काटने दे रहे हैं। आठ बिंदुओं पर तहसीलदार पयागपुर से जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा ने बात कर समस्या से अवगत कराया तत्पश्चात तहसीलदार पयागपुर ने समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया तत्पश्चात धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान मौके पर पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!