उत्तर प्रदेशबलरामपुर
मणिपुर बाजार में अवैध शराब का कारोबार बेरोकटोक चल रहा

बलरामपुर। बलरामपुर के हरैया विकासखंड के मणिपुर बाजार में अवैध शराब का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है। स्थानीय अंग्रेजी शराब की दुकान के आसपास के दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ये दुकानदार अधिक कीमत पर समान बेच रहे हैं। इतना ही नहीं, दुकानदार अपनी दुकानों पर ही लोगों को शराब पिला रहे हैं। इससे आए दिन वहां झगड़े की स्थिति बनी रहती है। नशे में धुत लोगों की भीड़ से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




