कुपोषण को दूर करने का काम किया जा रहा है – राखी कुमारी

सिद्धार्थनगर। आंगनवाड़ी केन्द्र देवरा बाजार में मुस्कराहट परियोजना के तहत सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें टीकाकरण के साथ प्रारम्भिक शिक्षा के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को ठंड से बचाव के उपाय के बारें में जानकारी दी गयीं। नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउण्डेशन की गांधी फेलो राखी कुमारी ने बताया कि मुस्कुराहट नाम की परियोजना पर काम करते हुए कुपोषण को दूर करने का काम किया जा रहा है। कुपोषित बच्चों को पोषित बनाने के उपायों के बारें में बताया गया। साथ ही बच्चों को कुपोषण से कैसे बचाएं एवं उनके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास में किस तरह सहयोग मिलेगा, इसके बारे में जानकारी दी गयीं। एएनएम संगीता मिश्रा ने जन्म से पांच वर्ष के बच्चों को टीकाकरण से सम्बन्धित जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नूर जहा बेगम और सुमन सिंह ने अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों का वजन कर उन्हें उचित पोषण के उपायों के बारें में बताया गया।




