गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की प्रथम पाली की परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज, नौगढ़ तथा श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए तथा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!