नाली विवाद में एक कि मौत

कुशीनगर/कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहड़ा में नाली बनाने के विवाद में सोमवार को एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के ब्यक्ति को कहा सुनी के दौरान धक्का दे दिया।जिसके कारण 50 वर्षीय ब्यक्ति मौके पर अचेत होकर गिर पड़े।परिजन उनको लेकर सीएचसी इलाज के लिए लाए जहां चिकित्सकों उक्त ब्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहड़ा में नवीन साहनी पुत्र राम निवास साहनी द्वारा नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।जिसको रोकने के लिए उनके पड़ोसी वीरेंद्र यादव पहुचे।बात चीत के दौरान मामला विगड़ गया।पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि नवीन और उनके परिजनों ने वीरेंद्र के साथ धक्का मुक्की कर उनको फावड़ा लेकर मारने के लिए दौडा लिया। इसकी खबर मिलते मौके पर पहुची पीआरबी ने मामले को शांत कर दोनों पक्ष को थाने पहुचने की हिदायत दिया।इसके बाद फिर हुए विवाद में आरोपी पक्ष अपने पड़ोसी को धक्का दे दिया।जिसके कारण वह मौके पर अचेत होकर गिर पड़े।इसके बाद परिजन वीरेंद्र यादव को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज लाये।जहां चिकित्सकों ने उक्त ब्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र भूषण प्रजापति ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में ले कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा।




