महाराजा अग्रसेन जयंती पर पूजन-अर्चन व फलाहार, श्रद्धालुओं ने उठाया धर्माेपदेश का संकल्प

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। सोमवार की शाम मंदिर चौराहा स्थित अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर धूमधाम से महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन व आरती कर प्रतिमा का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सुगन्ध अग्रहरि ने कहा कि अग्रसेन जी ने मानव सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके बताए मार्गकृसत्य, अहिंसा, भाईचारा, समानता और ममताकृको आत्मसात कर ही भारत विश्वगुरु बन सकता है। शशि प्रकाश और रामदेव अग्रहरि ने भी महाराजा अग्रसेन के विचारों को अपनाने और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजित फलाहार कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राधेरमण अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, राजन अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, कृष्णा अग्रहरि, अप्पू अग्रहरि, बजरंगी अग्रहरि, अजय अग्रहरि, मुन्ना अग्रहरि, अजीत अग्रहरि सहित अग्रहरि वैश्य समाज और व्यापारी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




