गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पत्नी संग ज्योतिषाचार्य ने वॉटर एटीएम का किया उदघाटन

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नम्बर-02 में लगभग 12 लाख से बने वॉटर एटीएम का उदघाटन नन्दकिशोर शर्मा ज्योतिषाचार्य और उनकी पत्नी ने किया। नगर पंचायत बढ़नी के अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि लक्ष्य के तहत एक और वार्ड में शुद्ध जल के लिए वॉटर एटीएम लगवाया गया। कहा कि आने वाले समय में हर घर जल योजना के अन्तर्गत मार्च तक सभी घरों में पानी पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। उदघाटन के बाद नन्दकिशोर की पत्नी ने पांच रुपया का सिक्का डालकर 20 लीटर पानी निकाला। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान ईओ अजय कुमार, धर्मेन्द्र पाठक, बबलू, धर्मपाल, रामराज, रईस खान, सन्तोष, भोला अग्रहरि, विजय शर्मा, राज अग्रहरि, रामकुमार, गौतम, मुकुल शर्मा, मुन्नू अग्रहरि रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!