गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पयागपुर : मिट्टी की कलाकृति प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली पूजा देवी पुरस्कृत

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर। विकास क्षेत्र पयागपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशभौना में बच्चों के द्वारा मिट्टी तथा चार्ट पर कलाकृति बनाकर प्रतियोगिता मे प्रदर्शित किया जिसमें मुख्य अतिथि एआरपी राजेश कुमार मिश्र रहे स मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्र ने अपने सम्बोधन मे कहा कि बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहिए, जिससे वे हर क्षेत्र मे आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करते रहें, बच्चो के द्वारा बनाए गए मिट्टी के घर, विद्यालय, खिलौने देवी देवताओं की मूर्ति कों देखकर सराहा, तथा गणेश जी की मूर्ति उपस्थित लोगों ने देखकर छात्रा पूजा देवी कों पुरस्कृत किया साथ ही महेन्द्र कुमार व अन्य छात्रों कों भी पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी पाण्डेय तथा अभिकेश त्रिपाठी ने किया। कलाकृति प्रतियोगिता कार्यक्रम मे शिक्षक अंबरीश पाण्डेय, मधुलिका श्रीवास्तव, गीता देवी तिवारी,पंकज कुमार तिवारी,कम्प्यूटरविशेषज्ञ आलोक शुक्ल, गिरिजेश शुक्ल खड़पुरवा,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!