यूपी की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए सीएम ने स्थापित किया एक नया कीर्तिमान – रविन्द्र प्रताप चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत ढेकहरी के जमींदार व पूर्व विधायक (1993 और 1996 में बीजेपी से तथा 2007 में कांग्रेस से) चौधरी रविन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ पर यशस्वी मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी महाराज से स्नेहपूर्वक मुलाक़ात की। पप्पू चौधरी ने इस योगी महाराज जी को बधाई देते विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र की तमाम चर्चाओं पर वार्ता की। पूर्व विधायक चौधरी रविन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू ने बताया कि सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के कारण लगभग 8 वर्षों से अधिक समय पूर्ण होने पर यशस्वी मुख्यमंत्री उ0प्र0 रहे योगी आदित्यनाथ जी महाराज को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। पप्पू चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आप राज्य के सबसे लम्बे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गये हैं। यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि एक ऐसे कालखण्ड की कहानी हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की और विकास, सुशासन और जनविश्वास के नये मानक स्थापित किये हैं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने खुद को कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, निवेश, और जनकल्याण के मानकों पर नये शिखरों तक पहुंचाया है। कभी असुरक्षा और अराजकता से जूझता प्रदेश आज स्थिरता, सुशासन और विकास का पर्याय बन चुका है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री जी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक है, जिसने ष्नये उत्तर प्रदेशष् की नींव रखी, एक ऐसा उत्तर प्रदेश जो राष्ट्र के उत्थान की धुरी बन चुका है। यह ऐतिहासिक कार्यकाल न सिर्फ जनता के योगी जी नेतृत्व में अटूट विश्वास का प्रतीक है, बल्कि उनके परिवर्तनकारी शासन का भी प्रमाण है। इस अद्वितीय उपलब्धि पर मैं यशस्वी मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी महाराज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।




