उत्तर प्रदेशबलरामपुर
पीर रतन नाथ बाबा की शोभा यात्रा में शामिल होने वाले नेपाली यात्रियो का स्वागत हुआ

बलरामपुर। तुलसीपुर बलरामपुर मित्र राष्ट्र के जिला दाग घोरही वाणिज्य संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल तुलसीपुर ने किया। पीर रतन नाथ शोभायात्रा के बारे में दोनों पक्षों में बात हुई जिसमें निर्णय लिया गया पीर रत्नानाथ की शोभा यात्रा में स्वागत द्वार लगाकर फूलों से उनका स्वागत व्यापार प्रतिनिधि मंडल तुलसीपुर के लोग करेंगे। जिसमें पूरे व्यापार मंडल के सदस्यों और पदाधिकारी का आवाहन किया गया है। स्वागत करने में व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि महामंत्री रूपचंद गुप्ता मीडिया प्रभारी जय सिंह पवन अग्रवाल गोपाल कसौधन राधेश्याम चौरसिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




