उत्तर प्रदेशबहराइच
मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग विषय की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई संपन्न

बहराइच। बहराइच – सीतापुर हाईवे मार्ग पर सबलापुर में स्थित डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस में शनिवार को बीएससी नर्सिंग के छठवें सेमेस्टर के मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग विषय की परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर ने बताया कि बीएससी नर्सिंग के छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र पर अनुमति दी गई। नकल विहीन परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा सात अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर आंचल सिंह व श्रवण कुमार रहे ।




