सिद्धार्थ विश्वविद्यालय पर लगाया आरोप, नकल कराने वाले को बनाया गया परीक्षा केंद्र

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्व विद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध जनपद के कल्लन डिग्री कॉलेज थूमुहवा भैया खुटहना कोड 620 के परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को नकल कराने का वीडियो वायर होने के बाद चर्चा, विश्व विद्यालय की सुचिता पूर्ण परीक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करता है। जिस कालेज का नकल कराने का वीडियो वायरल हुआ,जिसकी शिकायत अखिलेश सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव वा कुलपति से किया। प्रार्थना पत्र के साथ साक्ष्य में वीडियो क्लिप भी दिया गया। नकल कराने का वीडियो क्लिप 17,18,19 दिसंबर 2024 का बताया जा रहा है।जिसमे कक्ष निरीक्षक द्वारा अन्य जगह परीक्षा की कापी लिखवाई जा रही है।और केंद्र के सभी छात्रों में बोल कर लिखवाया जा रहा है। जिसका विश्व विद्यालय के संज्ञान में होने के बाद भी उसी महाविद्यालय को पुनः परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।शिकायत कर्ता अखिलेश सिंह ने 12 अप्रैल 2025 को एक आवेदन विश्व विद्यालय को दिया।उन्होंने कहा सिद्धार्थ विश्व विद्यालय सभी संबद्ध महाविद्यालयों में बने परीक्षा केंद्र पर सूचितपूर्ण परीक्षा कराने की बात करता है।किन कारणों से उसे पुनः परीक्षा केंद्र बनाया गया। जब की उसे नकल कराने पर कार्यवाही होनी चाहिए। सूचना यह भी है कि कल्लन डिग्री कॉलेज में जो शिक्षक पहले से नियुक्त थे।उसमें तकरीबन सभी शिक्षक सरकारी सेवा कही और दे रहे हां।और यह विद्यालय उन्हीं के नाम पर परीक्षार्थियों को परीक्षाफल में अंक प्रदान कर रहा है।




