रॉबिन वर्मा बने सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कांटे की टक्कर में 48 मतों से विजय हुए

बांसी। सर्राफा व्यापार मंडल, स्वर्णकार वर्ग, बांसी मे अध्यक्ष पद के चुनाव में ‘रॉबिन’ वर्मा ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। चुनाव में कुल तीन प्रत्याशी थे रॉबिन’ वर्मा, मनीष कुमार वर्मा (पूर्व अध्यक्ष) और अंगद वर्मा। कुल 131 मत पड़े, जिनमें से 2 मत अमान्य घोषित हुए। शेष 129 मान्य मतों में रॉबिन वर्मा को 48 मत, मनीष कुमार वर्मा को 41 मत और अंगद वर्मा को 40 मत मिले। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। मतगणना के दौरान हर राउंड में स्थिति बदलती रही, लेकिन अंततः विजयी रॉबिन वर्मा हुए विजय की घोषणा होते ही समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाज़ी और फूल-मालाओं से स्वागत ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। विजय पर प्रतिक्रिया देते हुए रॉबिन’ वर्मा ने कहा यह जीत पूरे स्वर्णकार समाज की है। यह भरोसे और एकजुटता का प्रमाण है। आने वाले समय में हम मिलकर कारोबार और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस दौरान पंकज वर्मा बॉबी वर्मा विजय वर्मा प्रकाश चंद वर्मा चुनमुन रौनियार खुर्शीद आलम शरीफ खान रवींद्र वर्मा मनोज वर्मा दिनेश चंद वर्मा ललित वर्मा बृजेश कुमार सोनी रवि वर्मा आकाश वर्मा आदि सहित काफी संख्या में सर्राफा व्यापारिक उपस्थित रहे।




