आगामी दुर्गापूजा पूजा आदि त्योहारों को शान्ति सकुशल संपन्न कराने हेतु की गई पीस कमेटी की बैठक

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में होने वाले आगामी त्योहारों दुर्गापूजा, दशहरा व मां लक्ष्मी पूजा आदि को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना ललिया परिसर में व प्रभारी निरी0थाना को0 गैसड़ी दुर्विजय द्वारा थाना को0 गैसड़ी परिसर में थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों/ग्राम प्रधानों/धर्मगुरुओ/डी0जे0 संचालकों/रामलीला आयोजक/मां दुर्गा मूर्ति पण्डाल समिति के साथ की गई पीस कमेटी मीटिंग व शासन द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया। पीस कमेटी/बैठक में थाना क्षेत्र में आपराधिक तत्वो पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने में सहयोग की अपील की गई तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी आदि के प्रति जागरुक किया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल 112/थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शान्ति पूर्वक रूप से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया। इस दौरान संबंधित थानों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




